फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: हिमाचल को आपदा राहत के लिए 171.20 करोड़ मिले

Sun, 10 Jul 2022 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और राजस्थान के लिए 810.80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र ने हिमाचल प्रदेश सरकार को आपदा राहत के लिए 171.20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसे राज्य आपदा प्रतिक्रिया फंड (एसडीआरएफ) की पहली किस्त के रूप में जारी किया है। इसे वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए दिया गया है। तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और राजस्थान के लिए 810.80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसमें नगालैंड को 17.20 और राजस्थान के लिए 622.40 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। 

विज्ञापन


यह धनराशि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के निदेशक अभय कुमार ने जारी की है। इस संबंध में वित्त सचिव को सूचित भी किया है। उन्होंने कहा कि इसकी संस्तुति 15वें वित्तायोग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए की है। पहली किस्त के आने के बाद हिमाचल प्रदेश इसका इस्तेमाल आपदा राहत से जुड़ी गतिविधियों पर कर सकेगा।

इस धनराशि का एक हिस्सा जल्द सभी उपायुक्तों को भी जारी किया जाएगा। हालांकि, प्रदेश में बारिश से हो रहे नुकसान के मद्देनजर अभी यह राहत राशि नाकाफी है, मगर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य के लिए और भी राहत राशि जारी होगी। यह अन्य किस्तों में आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें