दिव्यांग पुलिस कर्मी को मिला साढ़े 22 लाख रुपये का क्लेम
- फोटो : संवाद
इधर, कांस्टेबल कृष्ण लाल और उनकी धर्मपत्नी सुनीता ने क्लेम दिलाने के लिए कमांडेंट भगत सिंह ठाकुर, पुलिस विभाग और सहयोगी कर्मचारियों का आभार जताया है। इन्होंने कहा कि इस राशि से अब इन्हें भविष्य में अपने उपचार को सही ढंग से करवाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भविष्य में आर्थिक तौर पर पड़ने वाली जिम्मेदारियों का निर्वहन भी वे कर पाएंगे।
क्या है पुलिस विभाग की प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर योजना
पुलिस विभाग की प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर योजना के तहत चार प्रमुख बैंकों एसबीआई, पीएनबी, एक्सिस और एचडीएफसी बैंक के साथ पुलिस विभाग ने एमओयू साइन किए हैं। इन बैंकों में जिन पुलिस कर्मियों के सैलरी अकाउंट हैं, उन्हें प्रीमियम फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर योजना का लाभ मिलता है। इसमें मृत्यु के बाद तो परिवार को राशि मिलती ही है लेकिन दिव्यांगता की स्थिति में भी क्लेम देने, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद का प्रावधान भी है। आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर जब एसपी पुलिस वेल्फेयर थे तो उन्होंने अपने समय में ही प्रदेश भर में बैंकों के साथ एमओयू करके इस योजना को लागू करवाया था।