फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय: जनरल हाउस किए बिना फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों का रिकॉर्ड तलब

Wed, 06 Apr 2022 01:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 निजी स्कूलों में पांच से दस फीसदी तक सालाना फीस में बढ़ोतरी की गई है। बीते कुछ दिनों से अभिभावकों को इस बाबत एसएमएस आना शुरू हुए हैं। भारी भरकम फीस के मैसेज देखकर अभिभावकों की नींद उड़ गई है। निदेशालय पहुंची शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशक ने फीस से संबंधित रिकॉर्ड जांचने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
निजी स्कूल फीस मामला(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिभावकों के साथ जनरल हाउस किए बिना फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों का रिकॉर्ड तलब कर लिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने राजधानी शिमला सहित कई जिलों में इस बाबत कार्रवाई शुरू कर दी है। निजी स्कूलों में पांच से दस फीसदी तक सालाना फीस में बढ़ोतरी की गई है। बीते कुछ दिनों से अभिभावकों को इस बाबत एसएमएस आना शुरू हुए हैं। भारी भरकम फीस के मैसेज देखकर अभिभावकों की नींद उड़ गई है। निदेशालय पहुंची शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशक ने फीस से संबंधित रिकॉर्ड जांचने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि राजधानी शिमला के कई कॉन्वेंट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी की अभिभावकों ने शिकायतें दी हैं। आरोप है कि निजी स्कूलों ने जनरल हाउस किए बिना ही फीस स्ट्रक्चर तय कर दिया है। अभिभावकों से इस बाबत चर्चा तक नहीं की गई है। कई स्कूलों ने फीस में भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी है। पंजाब की तर्ज पर अभिभावकों ने निजी स्कूलों की फीस पर लगाम लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सभी निजी स्कूलों से फीस स्ट्रक्चर मांगा है। जनरल हाउस किए बिना फीस तय नहीं हो सकती है। नियमों के खिलाफ जाकर फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें