फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले की तिथि बढ़ाई

Mon, 09 Aug 2021 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कई विद्यार्थियों के दाखिले नहीं होने के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय ने तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को इस बाबत लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में दाखिले की तारीख 23 अगस्त तक बढ़ा दी है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत सोमवार को कॉलेजों में दाखिले लेने का अंतिम दिन था। इस अवधि तक कई विद्यार्थियों के दाखिले नहीं होने के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय ने तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को इस बाबत लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पीजी के लिए प्रवेश परीक्षाएं शुरू
उधर, स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के लिए विवि की प्रवेश परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। प्रदेश के चार केंद्रों विवि परिसर, रिजनल सेंटर धर्मशाला, हमीपुर डिग्री कॉलेज, मंडी डिग्री कॉलेज में ये परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार करवाई गईं। 24 अगस्त तक चलने वाली इन प्रवेश परीक्षाओं में हजारों विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। पहले दिन सुबह के सत्र में नौ बजे एमएससी केमिस्ट्री, साढ़े ग्यारह बजे जियोलॉजी की प्रवेश परीक्षा करवाई गई। दो बजे एमएससी मैथेमेटिक्स की प्रवेश परीक्षा हुई। प्रदेश सरकार की ओर से तय किए गए एसओपी नियमों में ही परीक्षा करवाई गई।  के तहत व्यवस्था की गई थी। 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आंबेडकर भवन में एमएससी जियोलॉजी और एमएससी गणित के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन और परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में एमएससी केमिस्ट्री और एमएससी गणित का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहले दिन हर केंद्र में 197 से दो सौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी। परीक्षा का संचालन अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर से प्रदेश में स्थापित किए गए चारों परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है, जबकि विवि की परीक्षा विंग ने प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए हैं । कहीं से किसी तरह की गंभीर शिकायत नहीं मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें