फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल का वीरभद्र पर पलटवार, 16 मई का करो इंतजार

Fri, 04 Apr 2014 10:15 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार और इसके झूठे केस 16 मई तक हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ऐसे भ्रष्टाचारी जेल में होंगे, जिन्होंने अपने परिवार के बैंक खाते भरने के लिए सरकारी ओहदे का दुरुपयोग किया।

नरेंद्र मोदी से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई का वादा पूरा करवाएंगे।

धूमल शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार के बचे दिनों पर जब वह कुछ कहते हैं तो मुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्हें संविधान का ज्ञान नहीं है।
Trending Videos

वीरभद्र बताएं,1992 में कैसे गिरी थीं राज्य सरकारें

धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह बताएं कि 1992 में कई राज्य सरकारें कैसे गिरी थीं? सरकार एचपीसीए केस में झूठी चार्जशीट भी दायर करके देख ले।

'मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। हमारी सरकार ने यदि एचपीसीए को जमीन दी तो ये खेल और क्रिकेट के विकास के लिए दी है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम ने प्रदेश और प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए क्या योगदान दिया है, ये प्रदेश के लोग जानते हैं।'

लोग ये भी जानते हैं कि किसने केंद्रीय मंत्री रहते हुए निजी कंपनियों से घूस खाई और हिमाचल में सत्ता में आने पर बिजली प्रोजेक्ट के बदले पैसे लिए।

किसने स्कूटर और तेल टैंकरों में सेब ढोए और सीबीआई किसके पीछे पड़ी हुई है। कुछ लोग माता-पिता के नाम पर टूर्नामेंट करवाकर खेलों का विकास करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने पिछले 15 महीनों में कुछ नहीं किया

धूमल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 15 महीनों में कुछ नहीं किया। बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ उनके अनुसार नहीं दिया। राशन मिल नहीं रहा, जो मिल रहा है वो महंगा कर दिया।

वाजपेयी के फोटो वाले राशन बैग हटाकर खुद सोनिया गांधी, वीरभद्र सिंह और जीएस बाली जैसे संतों के फोटो वाले बैग बांटे।

मंडी में सबको चौंकाएंगे रामस्वरूप

मंडी में कमजोर प्रत्याशी देने संबंधी चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए धूमल ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा इस सीट पर मजबूत प्रत्याशी हैं। वह आम आदमी से जुडे़ हैं और हर कार्यकर्ता से मेल मिलाप रखते हैं। उनके नाम का ऐलान होने के बाद सभी दावेदार उनके साथ हैं और हर कार्यकर्ता काम पर लगा है। सबसे बड़ा सरप्राइज मंडी से वही देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें