फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय के दोनों कैंपस निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू, 476 करोड़ होंगे खर्च

Fri, 29 Apr 2022 04:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला के जदरांगल और देहरा में 476 करोड़ रुपये से कैंपस बनेंगे। दोनों के निर्माण के लिए सीयू प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और 19 मई तक निविदाएं भरी जाएंगी। कैंपस बनाने में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) मुख्य भूमिका निभाएगा, क्योंकि इनके बीच पहले ही एमओयू साइन हो चुका है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला के जदरांगल और देहरा में 476 करोड़ रुपये से कैंपस बनेंगे। दोनों के निर्माण के लिए सीयू प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और 19 मई तक निविदाएं भरी जाएंगी। कैंपस बनाने में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) मुख्य भूमिका निभाएगा, क्योंकि इनके बीच पहले ही एमओयू साइन हो चुका है। टेंडर आवंटित होने की अवधि के बाद 30 माह के भीतर काम पूरा हो जाएगा। दोनों परिसरों का निर्माण कार्य केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। बीते दिनों केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ इसके लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए थे। देहरा में 115 और जदरांगल में 90 हेक्टेयर जमीन पर इसका निर्माण होगा।

विज्ञापन


समझौता ज्ञापन के अनुसार केंद्रीय लोक निर्माण विभाग बुनियादी ढांचे के पूरा होने के बाद एक वर्ष की अवधि के लिए परिदृश्य और बागवानी परियोजनाओं को बनाए रखने के लिए भी जिम्मेदार होगा। इसके अलावा उपकरण, फर्नीचर व फिक्स्चर इत्यादि सहित सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एचवीएसी कार्यों आदि के लिए गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं और चेक लिस्ट स्थापित करके परियोजना की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को जल्द से जल्द अपने परिसर मिलें, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। अब तमाम बाधाओं को पार करते हुए तकनीकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देहरा और धर्मशाला में परिसरों का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो, इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। टेंडर आवंटित होने के बाद 30 महीनों के भीतर दोनों परिसरों का काम पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें