फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला के वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी का एसटी प्रमाणपत्र रद्द

Sun, 28 Mar 2021 07:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

  • उम्मीदवारी रद्द करवाने को न्यायालय और चुनाव आयोग जाएगी भाजपा
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते वन मंत्री राकेश पठानिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम धर्मशाला के वार्ड 17 सिद्धबाड़ी से कांग्रेेस प्रत्याशी आशा देवी का एसटी कैटेगिरी का प्रमाण पत्र तहसीलदार कार्यालय ने रद्द कर दिया है। तहसीलदार धर्मशाला अपूर्व शर्मा ने बताया कि आशा देवी का यह प्रमाणपत्र नायब तहसीलदार कार्यालय से जारी किया गया है। शिकायत के बाद जांच में पाया कि आशा देवी ने जब एसटी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था तो उसके साथ पेरेंटल रिपोर्ट नहीं लगाई थी। जांच के बाद प्रमाणपत्र रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


अब इस मामले में भाजपा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। रविवार को वन मंत्री राकेश पठानिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों में जाली प्रमाण पत्रों का सहारा ले रही है और उल्टा भाजपा पर डराने-धमकाने का झूठा आरोप लगा रही है। दुर्भाग्य से आशा देवी के जाली प्रमाण पत्र की शिकायत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के एक दिन देरी से मिली थी।

अब भाजपा इस धांधली के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द करवाने के लिए न्यायालय और चुनाव आयोग जाएगी। इससे पहले शनिवार को पूर्व कांग्रेस विधायक एवं मंत्री सुधीर शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने-धमकाने की राजनीति पर उतर आई है। 
विज्ञापन


वार्ड 17 सिद्धबाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी आशा देवी ने कहा कि जब एसटी प्रमाण पत्र के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय में आवेदन किया था तो सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करवाए थे। निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर ही प्रमाण पत्र बनवाया है। अपने वार्ड में मेरी चुनावी स्थिति भाजपा प्रत्याशी से काफी मजबूत है। इस वजह से भाजपा नेताओं ने मेरे प्रमाण पत्र को जाली बताने की साजिश रची है। भाजपा नेता मुझे और मेरे परिजनों को लगातार धमका भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें