फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: रणजी ट्रॉफी में मैच ड्रॉ, हिमाचल नॉकआउट दौर से हो गया बाहर

Mon, 05 Feb 2024 01:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल और मध्य प्रदेश के बीच रणजी मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण बाधित रहा। रविवार को दिनभर रुक-रुक बारिश का दौर जारी रहा। 
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट मैदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला में चल रहे हिमाचल और मध्य प्रदेश के बीच रणजी मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण बाधित रहा। रविवार को दिनभर रुक-रुक बारिश का दौर जारी रहा। जिसके चलते तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। इससे मैच ड्रॉ रहा। इसके साथ ही हिमाचल की टीम नाॅकआउट की दौड़ से बाहर हो गई है।  दो फरवरी से शुरू हुए मैच के पहले दिन हिमाचल की टीम 169 रन पर आलआउट हो गई थी। मध्य प्रदेश की टीम ने चार विकेट खोकर 68 रन बना लिए थे। पिछले कुछ सालों से हिमाचल की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। हिमाचल की टीम वर्ष 2011-12 में रणजी के प्लेट ग्रुप का सेमीफाइनल खेला था। वर्ष 2006-07 में हिमाचल की टीम रणजी के प्लेट ग्रुप की चैंपियन बनी थी। इसमें हिमाचल की टीम ने ओडिशा को फाइनल मुकाबले में हराया था।  हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि  उम्मीद है कि टीम भविष्य में और बेहतर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश बनी बाधा, टॉस से हमीरपुर की टीम बनी बॉस
खेल मैदान अणु में तीन दिवसीय सीनियर ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता में हमीरपुर की टीम विजेता बनी है। टॉस से विजेता का फैसला किया गया। इसमें हमीरपुर विजेता और सिरमौर की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में समाजसेवी राजा सिंह मल्होत्रा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आयोजक अनिल चंदेल ने कहा कि प्रदेश भर से आठ टीमों ने भाग लिया।  उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले बारिश के कारण नहीं हुआ। टॉस के आधार पर हमीरपुर की टीम विजेता बनी। सिरमौर की टीम को दूसरे स्थान पर रही और मंडी जिले की टीम को तृतीय स्थान की ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में आलओवर प्रर्दशन को देखते हुए श्रेष्ठ गोलकीपर हमीरपुर की किरण, मंडी की मीनाक्षी को बेस्ट डिफेंडर, सोलन की श्रुति को बेस्ट मिड फील्डर और सिरमौर की  गुरप्रीत को बेस्ट फॉरवर्ड का खिताब दिया गया।  हमीरपुर की महिमा पांच गोल कर बेस्ट स्कोरर, शबनम और रितिका को प्रतियोगिता का प्रतिभावान खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विशाल पठानिया, राजू मिन्हास, डॉ. अंकिता शर्मा, राज कुमार, नीलम कुमारी, हॉकी हमीरपुर की सचिव सुषमा पठनिया, अजय पटियाल, प्रदीप ठाकुर, अनिल चंदेल और हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें