धर्मशाला स्टेडियम के नजारे ने भी दिल खुश कर दिया। उन्होंने बताया कि यह उनका धर्मशाला में पहले दौर था। उन्होंने यहां पर कई लोगों से मुलाकात की। दिल्ली के मोहम्मद ने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम की जितनी तारीफ उन्होंने सुनी थी, यह स्टेडियम उससे ज्यादा सुंदर है। उन्होंने कहा कि मैच में उन्हें काफी आनंद आया। दिल्ली की फिरदौस ने कहा कि उन्होंने यहां पर बहुत मस्ती की। वह अपने बेटे की इच्छा पर मैच देखने आई थीं। उन्होंने भी मैच का मजा लिया। इसके साथ उन्होंने बताया कि उन्हें धर्मशाला और यहां का मौसम भी बहुत अच्छा है।