फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: दलाई लामा बोले- भारत की धार्मिक विविधता, सहिष्णुता ने प्रेरित किया

Wed, 15 Apr 2026 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

दलाई लामा ने भारत के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे 66 वर्षों से शरणार्थी के रूप में यहां रह रहे हैं, लेकिन यहां की धार्मिक विविधता, सहिष्णुता और लोकतांत्रिक मूल्यों ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है।
विज्ञापन
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मिले। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मैक्लोडगंज में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से भेंट की। यह मुलाकात गर्मजोशी और पारस्परिक सम्मान से भरी रही। दोनों नेताओं के बीच कई विषयों पर विचार-विमर्श भी हुआ।

विज्ञापन

दलाई लामा ने भारत के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे 66 वर्षों से शरणार्थी के रूप में यहां रह रहे हैं, लेकिन यहां की धार्मिक विविधता, सहिष्णुता और लोकतांत्रिक मूल्यों ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि भारत में धर्म और संस्कृति को लेकर जो स्वतंत्रता और सम्मान देखने को मिलता है, वह दुनिया के कई देशों में दुर्लभ है।

भारत में रहकर उन्हें सच्चा आनंद और आत्मिक शांति का अनुभव होता है। वहीं, जगदीप धनखड़ ने इस मुलाकात को अपने जीवन का गर्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह उनकी दलाई लामा से पहली आमने-सामने भेंट है। उन्होंने दलाई लामा को अद्वितीय और प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके विचार और संदेश पूरी दुनिया को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस धरती पर दलाई लामा जैसे महान व्यक्तित्व का होना मानवता के लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें