फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षा के लिए अब आवेदन की तिथि बढ़ाई

Sat, 02 Nov 2024 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि में बदलाव किया है।
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि में बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को एक से दो हजार रुपये तक लेट फीस देनी होगी। शिक्षा बोर्ड ने यह आवेदन 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए मांगे हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस की मार्च, 2025 में होने वाली परीक्षाओं के आवेदनों को लेकर आंशिक संशोधन किया है।

विज्ञापन


अब आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थी फ्रेश एडमिशन (डायरेक्ट एडमिशन/डायरेक्ट साइंस), फ्रेश एडमिशन (अवेलिंग टीओसी/री एडशिन) एवं एडिशनल सब्जेक्ट के अभ्यर्थी अब 30 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। एक से 15 दिसंबर के बीच आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये लेट फीस के रूप में भरना होगा, जबकि 16 से 31 दिसंबर तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से दो हजार रुपये लेट फीस वसूली जाएगी।

इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने प्रदेश के सभी अध्ययन केंद्रों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि एसओएस के तहत परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्रता के बारे में जानकारियां और संशोधित नियम विवरणिका में दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने से पूर्व इन निर्देशों का अनुसरण करें, जोकि अध्ययन केंद्र की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें