फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सीएम सुक्खू ने सरकारी आवास में की गोवर्धन पूजा, आज से दो दिवसीय किन्नौर दाैरे पर रहेंगे

Sat, 02 Nov 2024 01:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ रामपुर बुशहर

सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दो दिवसीय किन्नौर दोरे पर रहेंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दो दिवसीय किन्नौर दोरे पर रहेंगे। 
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने सरकारी आवास में की गोवर्धन पूजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दो दिवसीय किन्नौर दोरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार शाम राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का समापन करेंगे और विभिन्न  प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस दाैरान स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और कार्यों का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एफआरए पट्टों का वितरण भी किया जाएगा। रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे ।  रविवार को कल्पा बाल आश्रम में बच्चों से मिलेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ अपने सरकारी आवास ओक ओवर में गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। उन्होंने राज्य की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें