प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल सरकार को दो तोहफे दिए हैं। धर्मशाला को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है, जबकि एक लाख से ज्यादा आबादी वाली राजधानी को अमरूत स्कीम के तहत शामिल किया गया है। इसमें शिमला शहर को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार की मदद से दोनों शहरों में विकास कार्य होंगे। प्रदेश सरकार की मदद से शहरों के विकास कार्यों के लिए प्लान तैयार होगा, उसके बाद केंद्र सरकार योजनाओं के विकास के लिए फंडिंग करेगा।
वीरवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत की। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी का कोटा तय किया है। कुल 100 स्मार्ट सिटी में धर्मशाला को शामिल किया है, जबकि शहरी परिवर्तन और कायाकल्प के लिए अटल मिशन योजना (अमरूत) के तहत प्रदेश के 64 शहरों का कायाकल्प होगा। इसमें राजधानी शिमला को शामिल किया है।