फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल्टो खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर से 25 किमी दूर भद्राश-ब्रांदली मार्ग पर शलूण कैंची के पास एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल का उपचार रामपुर खनेरी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आल्टो कार एचपी 01ए 1125 रोहडू से रामपुर की ओर आ रही थी।
विज्ञापन


शलूण कैंची के समीप चालक ने नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमरसिंह ने अपने मालिक को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

रोहडू से रामपुर की ओर आ रहे थे तीन लोग

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मृतकों के शव को घटनास्थल से बाहर निकाला। चालक को उपचार के लिए रामपुर खनेरी अस्पताल लाया गया है।

हादसे में राम स्वरूप पुत्र निकाराम, गांव फैरी, ज्वालाजी, जिला कांगड़ा, 47 वर्षीय और कमल कुमार पुत्र गुलाब सिंह, गांव तल्याणा, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर, 33 वर्षीय की मौत हो गई।

जबकि अमर सिंह पुत्र धनश्याम, अनाडेल, शिमला इस हादसे में घायल हो गया। हादसे की पुष्टि करते हुए रामपुर के डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें