फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! बाढ़ के दो साल बाद भी नहीं सुधरी इस बस स्टैंड की हालत

Mon, 06 Mar 2017 12:19 PM IST
भूपेंद्र राणा/सुशील शर्मा/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अगस्त 2015 की बात है, जब सोन खड्ड ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बाढ़ के पानी को जो मिला, उसे वह बहा ले गई। बस स्टैंड, मकान, दुकान सब ध्वस्त हो गए। दो साल बाद भी आज तक यह क्षेत्र उजाड़ है। बाढ़ का भयानक मंजर लोगों के जहन में ताजा है। बाढ़ के कुछ दिन बीतने के बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचे थे और नुकसान का आंकलन भी किया था।
विज्ञापन


उस वक्त मंत्री ने धर्मपुर बस स्टैंड की मरम्मत और यहां पर खड्ड किनारे सुरक्षा दीवार लगाने के लिए एक करोड़ रुपये देने का एलान किया था लेकिन दो साल बीतने के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई काम होता हुआ नजर नहीं आया है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त बस स्टैंड की न तो सुरक्षा दीवार बनी और न ही बाजार की सड़क ठीक हो पाई। धर्मपुर बाजार से बस स्टैंड जाने के लिए लोगों को भ्रैंड नाले को पत्थरों के सहारे पार करना पड़ता है।

सोन खड्ड और भ्रैंड नाला के बीच बने बस स्टैंड की सुरक्षा के लिए नहीं बनाई दीवार

तनेहड़ गांव में बादल फटने से मकान और गौशालाएं तबाह होने से 70 से अधिक परिवार बेघर हो गए थे। इन परिवारों ने मकान के लिए सरकार से जमीन मांगी थी लेकिन अभी तक एक भी पीड़ित को जमीन नहीं मिल पाई। समौड़, भरौरी पंचायत के सतरेहड़ में भी भारी नुकसान हुआ था। सतरेहड़ में तो इस वर्ष भी सड़क धंसने से काफी समय तक सड़क बंद रही।

धर्मपुर पंचायत के प्रधान ठाकुर दास ने कहा कि उनकी पंचायत में पड़ने वाले धर्मपुर बाजार को भ्रैंड नाला व सोन खड्ड से भारी खतरा है। सतीश कुमार, रेवत राम, काहन सिंह, पवन कुमार, राजकुमार ने भी भ्रैंड नाला व सकलानी फर्नीचर हाउस से बस स्टैंड से आगे तक सुरक्षा दीवार लगाने की सरकार से मांग की है।
विज्ञापन

एक रुपया खर्च नहीं किया: महेंद्र

विधायक महेंद्र सिंह का कहना है कि कांग्रेस सरकार झूठी घोषणाओं की सरकार है। परिवहन मंत्री ने धर्मपुर बस स्टैंड पहुंचकर सुरक्षा दीवार के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी एक रुपया खर्च नहीं किया। उन्होंने सरकार से अपनी घोषणा को पूरा करने की मांग की है।

जल्द शुरू होगा काम: चंद्रशेखर
हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर का कहना है कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में समान विकास करवा रही है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने बहुत विकास करवाया है। सुरक्षा दीवार बनाने और भ्रैंड नाला में पुलिया बनाने के लिए टेंडर हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

सरकार को भेजी डीपीआर
एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल का कहना है कि इसकी डीपीआर बनाकर प्रदेश सरकार को भेज दी है। सरकार ने इस पर कार्य भी शुरू कर दिया है। जैसे आदेश सरकार की ओर आएंगे, उसके अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें