फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ढली-रामपुर एनएच फोरलेन बनेगा, नितिन गडकरी ने विक्रमादित्य को लिखी चिट्ठी

Sun, 22 Jun 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 हिमाचल प्रदेश के आग्रह पर केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ढली से रामपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 5 को फोरलेन बनाए जाने  का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिला के के तहत ढली से रामपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 5 को फोरलेन बनाए जाने पर केंद्र सरकार गंभीरता से विचार करेगी। हिमाचल प्रदेश के आग्रह पर केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह आश्वासन दिया है। इसे लेकर गडकरी ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पत्र भेजा है। विक्रमादित्य सिंह ने यह पत्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है।

विज्ञापन


ढली-रामपुर नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाना सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सड़क किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी जवानों की आवाजाही के लिए भी अहम है। इस प्रोजेक्ट को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात भी कर चुके हैं। ढली से रामपुर-किन्नौर तक वर्तमान में टू-लेन सड़क है। प्रदेश सरकार ने इस मार्ग को शीघ्र फोरलेन बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। संभव हो तो अधिक से अधिक सुरंगें बनाने का आग्रह किया गया है ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें