फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला डीजी डिस्क अवार्ड

Thu, 25 Feb 2021 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आदर्श कारागार कंडा के बहुउद्देशीय हाल में वीरवार को कारागार विभाग के 22 अधिकारियों व कर्मचारियों को साल 2020 के दौरान उत्कृष्ट योगदान के लिए डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पुरस्कृत होने वालों में डीआईजी जेल सुनील कुमार, वरिष्ठ सहायक महानिरीक्षक शेर चंद शर्मा, उप जिला न्यायवादी जेल संगीता जस्टा मिश्रा, मुख्य कल्याण अधिकारी कारागार भानू प्रकाश शर्मा, अनुभाग अधिकारी लेखा चत राम ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक प्रेम राज शर्मा, उप अधीक्षक जेल जगजीत चौधरी, सहायक अधीक्षक जेल दीपक शांडिल, सहायक अधीक्षक जेल विशाल कुमार, सहायक अधीक्षक जेल विकास शर्मा, वरिष्ठ सहायक शेर सिंह, कुलदीप कुमार, प्रभारी स्टोर नीम चंद, मुख्य आरक्षी सुरिंद्र सिंह, आरक्षी नरिंद्र कुमार, वार्डर घनश्याम लाल, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार और महिला मुख्य वार्डर रेणुका चंदेल शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा जेल उपक्रमों में किए गए अच्छे कार्यों के लिए उम्र बंदी गौरव वर्मा, छोटा बंदी राहुल और बंदी संजय कुमार को भी प्रथम श्रेणी का प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। डीजी जेल सोमेश गोयल ने सभी को पुरस्कृत करने के बाद कहा कि वर्ष 2020 में टाटा ट्रस्ट ने हिमाचल प्रदेश को भारत न्याय रिपोर्ट में छोटे राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान प्रदान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें