कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि सभी विधायकों की संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए। हर साल प्रत्येक विधायक अपनी संपत्ति की जानकारी इस पोर्टल में अपडेट करता रहे, ताकि जन प्रतिनिधियों की संपत्ति के बारे में आम लोग जानकारी ले सकें।
इससे जन प्रतिनिधियों की पारदर्शिता भी उजागर हो सकेगी। सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकार सम्मेलन में कहा कि नियम 101 के तहत 29 अगस्त को प्राइवेट मेंबर डे में इस दिशा में संशोधन विधेयक की मांग विपक्ष के सदस्य प्रमुखता से कर रहे हैं।
विपक्ष के सदस्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से भी मिलेंगे। उनका दावा है कि कांग्रेस के सभी विधायक संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के पोर्टल में सार्वजनिक करने के पक्ष में हैं।
इसे हर साल अपडेट करने की व्यवस्था भी हो। क्या सत्ता पक्ष के सदस्य भी विधायकों की संपत्ति सार्वजनिक करने के पक्ष में हैं? इस पर सुक्खू बोले- फिलहाल सत्ता पक्ष के किसी भी सदस्य ने इसका विरोध नहीं किया है।
यह भी पढ़ें:
इस घोटाले की जांच कराएगी सरकार, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी