फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोभी की जगह सरसों का बीज देने वाले अफसरों पर कार्रवाई करेगा विभाग

Tue, 17 Nov 2020 10:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरठीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
किसानों को फूलगोभी की जगह सरसों का बीज दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर जिले के विकास खंड झंडूता की पंचायत घंडीर के किसानों को फूलगोभी की जगह सरसों का बीज दिए जाने के मामले में विभाग हरकत में आ गया है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कृषि विभाग अब किसानों को उनके नुकसान की भरपाई करने के लिए फूल गोभी की पौध उपलब्ध करवाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा यदि किसान कोई दूसरी अन्य फसल जैसे आलू इत्यादि लगाना चाहता है तो विभाग किसानों को निशुल्क तौर पर वह भी उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा जिन अधिकारियों ने गोभी की जगह सरसों का बीज दिया। उन पर भी विभाग कार्रवाई करेगा। कृषि उपनिदेशक बिलासपुर कुलदीप सिंह पटियाल ने बताया कि विभाग मामले की जांच करेगा। किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। कृषि अधिकारियों को जांच करने के लिए मंगलवार को घंडीर भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें