फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी ले रहे युवक के साथ हुआ खौफनाक हादसा

Wed, 04 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर किनारे फोटो खिंचवाने की चाहत एक युवक को महंगी पड़ गई। बुधवार को शाम के समय एक युवक सतलुज नदी के किनारे सेल्फी ले रहा था कि उसका पैर फिसला और देखते ही देखते पानी में बह गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय कुमार गौरव दिल्ली से अपने कुछ दोस्तों के साथ ऊना में किसी विवाह में शामिल होने के लिए बारात के साथ आया था। इस दौरान युवक नंगल में नहर के किनारे सेल्फी लेने लगा।

अचानक पैर फिसलने से युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। यह दोस्तों के सामने ही पानी में बह गया। बाद में दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने कहा कि ऊना के गगरेट जा रही बारात में मृतक कुमार गौरव निवासी जनकपुरी दिल्ली शामिल था। नहर के किनारे सेल्फी लेते समय यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को ढूंढने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें