फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वसंत पंचमी के साथ कुल्लू में होली पर्व का आगाज, हजारों ने खींचा भगवान रघुनाथ का रथ

Tue, 16 Feb 2021 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में मंगलवार को वसंत पंचमी के साथ होली उत्सव का भी शुभारंभ हो गया है। अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के साथ होली उत्सव शुरू हुआ है, जो 40 दिनों तक चलेगा। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई रघुनाथ की रथयात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और रथ खींचकर पुण्य कमाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भगवान रघुनाथ 12:00 बजे अपने देवालय रघुनाथपुर से पालकी में सवार होकर पुलिस के कड़े पहरे और लाव लश्कर के साथ रथ मैदान पर पहुंचे। यहां वसंत पंचमी और होली उत्सव शुरू होने की रस्मों को निभाया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पूजा-अर्चना के बाद राम-भरत का भव्य मिलन हुआ और हनुमान ने लोगों को गुलाल लगाया। करीब दो घंटे बाद भगवान रघुनाथ रथ में सवार होकर ढालपुर मैदान स्थित अस्थायी शिविर में पहुंचे जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
होली उत्सव के 40 दिनों तक कुल्लू के वैरागी समुदाय के लोग घर-घर जाकर होली के गीत गाएंगे। इस दौरान बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए उनके चरणों पर गुलाल डाला जाएगा। छोटों को आशीर्वाद देने के लिए उनके सिर पर गुलाल डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
श्याम सुंदर महंत ने कहा कि ब्रज भाषा में कई गीत वैरागी समुदाय के लोगों द्वारा गाए जाते हैं। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि वसंत के साथ फूलों का खिलना शुरू हो जाता है। वहीं कुल्लू जिला में होली का भी आगाज हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें