फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में फैसला: निजीकरण के विरोध में सांसदों को मांग पत्र सौंपेगी आंगनबाड़ी यूनियन

Fri, 13 May 2022 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बैठक में निर्णय लिया गया कि यूनियन का राज्य सम्मेलन 10-11 सितंबर को कांगड़ा जिले के पालमपुर में होगा। इसमें 220 प्रतिनिधि भाग लेंगे। यूनियन अध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव वीना शर्मा ने कहा कि यूनियन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ  आंदोलन तेज करेगी। 
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की राज्य कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष नीलम जसवाल की अध्यक्षता में शिमला में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूनियन का राज्य सम्मेलन 10-11 सितंबर को कांगड़ा जिले के पालमपुर में होगा। इसमें 220 प्रतिनिधि भाग लेंगे। यूनियन अध्यक्ष नीलम जसवाल और महासचिव वीना शर्मा ने कहा कि यूनियन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ  आंदोलन तेज करेगी। यूनियन मांगों को लेकर 10 से 17 जून के मध्य हिमाचल प्रदेश के सातों लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को मांग पत्र सौंपेगी। आंगनबाड़ी कर्मी 11 जुलाई को प्रदेश भर में मांग दिवस मनाएंगी।

विज्ञापन


25 से 29 जुलाई तक दिल्ली में महा पड़ाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आईसीडीएस विरोधी कार्य कर रही है। नंद घर भी निजीकरण की प्रक्रिया का ही हिस्सा हैं। उन्होंने निजीकरण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर वेतन देने व सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार ग्रेच्युटी देने की मांग की। उन्होंने कर्मियों को प्री प्राइमरी में सौ प्रतिशत नियुक्ति देने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, वर्ष 2013 की एनएचआरएम की बकाया राशि का भुगतान करने और मिनी आंगनबाड़ी कर्मियों को बराबर वेतन देने की मांग की। बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, यूनियन की महासचिव वीना शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें