हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के भोजनगर में कार में लगी आग में एक शख्स की जलकर मौत हो गई। इस मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है।
जब क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने पुलिस में सूचना दी की एक जले वाहन में जला हुआ शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पाया की शव पूरी तरह जला हुआ।
अंदेशा जताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों ने किसी व्यक्ति की हत्या कर शव गाड़ी में डालकर आग लगा दी। मौके पर पहुंची परवाणू थाना एसएचओ मिनाक्षी कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर गाड़ी में शव के बारे में जानकारी मिली है।
शव करीब 95 प्रतिशत तक जल चुका है। जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम व जांच के लिए शिमला आईजीएमसी भेजा गया है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी प्रमोद चौहान ने बताया कि मामले 174 के तहत कार्रवाई चल रही है।