भारी बारिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली। आईटीआई समीरपुर की लांड्री में कार्यरत यूमेश (45) निवासी बिहार की मलबे में दबकर मौत हो गई। यूमेश अपने कमरे में सो रहा था। वीरवार सुबह करीब छह बजे कमरे में मलबा घुस आया।
इससे वह दब गया। हालांकि दूसरे कमरे में सो रहे यूमेश के बेटे पर मौत के क्रूर पंजे नहीं पहुंच सके। बेटा रवि आईटीआई कर रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये फौरी राहत जारी की गई है।