फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कार्यालय का सवा करोड़ सालाना भवन किराया चुका रही है सरकार

Sun, 25 Mar 2018 12:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश इंजीनियर एसोसिएशन ने सरकार से राज्य के हित में प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन का हेडक्वार्टर शिमला के बजाय हमीरपुर में खोलने की मांग की है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने कहा कि हमीरपुर के मट्टनसिद्ध में 220/132 केवी का सब स्टेशन और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन का 400/220 सब स्टेशन है। इन दोनों ग्रिड सब स्टेशन की कनेक्टिविटी पूरे भारत से है। साथ ही बिजली के आयत और निर्यात के लिए भी हमीरपुर का सब स्टेशन काफी लाभदायक है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शिमला में वर्तमान में जो एचपीपीसीएल का हेडक्वार्टर चल रहा है, वह एक निजी भवन में है। इससे सरकार को सालाना सवा करोड़ रुपये भवन का किराया चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन


हमीरपुर में इसके लिए पर्याप्त क्षेत्रफल में खाली भवन भी उपलब्ध है। हमीरपुर में वर्तमान में एचपीपीसीएल का चीफ इंजीनियर कार्यालय, अधीक्षण अभियंता और डिप्टी जनरल मैनेजर के कार्यालय चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते शिमला के बजाय हेडक्वार्टर को हमीरपुर में शिफ्ट करना जरूरी है। हमीरपुर चंडीगढ़ और दिल्ली समेत पूरे हिमाचल के लिए केंद्र स्थान है। उधर, हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें