ग्रामीणों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकाला गया। पुलिस को घटनास्थल से युवक के जूते और पर्स भी मिले है। बताया जा रहा है कि अपरनाही गांव में चार और पांच अक्तूबर को मेला लगा हुआ था। स्थानीय लोगों ने युवक को अंतिम मेले के दिन मेला मैदान में देखा था। जांच अधिकारी एसआई नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
मौत का कारण हादसा है या हत्या, इसकी जांच की जा रही है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस आईपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। इसके बावजूद पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।