फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: ब्यास नदी में लापता दो छात्रों में से एक का शव बरामद

Mon, 01 Nov 2021 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)

सार

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि एक छात्र आयुष पुत्र राजपाल का शव बरामद कर लिया है तथा दूसरे को ढूंढने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि शव को सिविल अस्पताल देहरा में रखा गया है। अब मंगलवार सुबह दोबारा ढूंढने का अभियान चलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
खड्ड में नहाने गए युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यास नदी में लापता दो छात्रों में से एक का शव एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। दूसरे छात्र का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम सोमवार शाम तक ढूंढने की कोशिश करती रही। अब मंगलवार सुबह दोबारा ढूंढने का अभियान चलाया जाएगा। एनडीआरएफ की टीम ने जिस छात्र का शव बरामद किया है। उसकी पहचान आयुष पुत्र राजपाल के तौर पर हुई है। अंशुल कुमार का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार 30 अक्तूबर को दोनों छात्र सुबह स्कूटी पर सवार होकर परागपुर की तरफ गए थे। उन्होंने घरवालों को बताया था कि वह आधार कार्ड बनाने या अपडेट कराने के लिए परागपुर जा रहे हैं।

विज्ञापन


दोपहर बाद तक दोनों घर नहीं पहुंचे। घर नहीं पहुंचने पर दोनों विद्यार्थियों के परिजनों ने लोगों के साथ तलाश शुरू की। रात को ही तलाश के बाद स्कूटी ब्यास नदी किनारे देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुधरेहड़ के फेरा के पास मिली। स्कूटी के साथ ही दोनों छात्रों के कपड़े और मोबाइल मिले हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों छात्र नहाने के लिए ब्यास नदी में गए होंगे। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि एक छात्र आयुष पुत्र राजपाल का शव बरामद कर लिया है तथा दूसरे को ढूंढने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि शव को सिविल अस्पताल देहरा में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें