फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीसी के आदेश दरकिनार, मिठाइयों के सैंपल तो भरे, नहीं लगाई एक्सपायरी डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ते बाद भी लागू नहीं हो रहे आदेश, त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय से चंद मीटर दूर ही बिना एक्सपायरी डेट के बिक रहीं मिठाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में बिक रही मिठाइयों में एक्सपायरी डेट लगाने के उपायुक्त अनुपम कश्यप के आदेश एक हफ्ते बाद भी लागू नहीं हो पाए हैं। लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो, इसके लिए उपायुक्त ने 4 अक्तूबर को बैठक बुलाकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे।
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए मिठाइयों के सैंपल भरने के भी आदेश दिए गए थे। खाद्य आपूर्ति विभाग ने सैंपलिंग का काम तो शुरू कर दिया है, लेकिन मिठाइयों में एक्सपायरी डेट लगाने के आदेश अब तक लागू नहीं करवा पाया। शहर में बिक रही मिठाइयों की गुणवत्ता का पता सैंपलिंग रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा, जिसमें अभी कई हफ्ते लग सकते हैं। ऐसे में एक्सपायरी डेट का उल्लेख बेहद जरूरी था, मगर मिठाई विक्रेता इस आदेश की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई दुकानदारों को तो इस आदेश की जानकारी तक नहीं है। हैरानी की बात यह है कि डीसी कार्यालय से चंद मीटर की दूरी पर खुली दुकानों में भी बिना एक्सपायरी डेट के ही मिठाइयां बेची जा रही हैं। रविवार को भी एक जाने-माने मिठाई विक्रेता की दुकान पर बिना एक्सपायरी डेट के मिठाइयां बिकती रहीं। लोअर बाजार की दूसरी दुकानों का भी यही हाल रहा। कहीं भी मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट का उल्लेख नहीं किया गया।
कई विक्रेताओं ने मिठाइयों के रेट तो लिखे हैं, लेकिन एक्सपायरी डेट नहीं है। ग्राहकों को बेचे जा रहे मिठाई के डिब्बों पर भी एक्सपायरी डेट का जिक्र नहीं है। इससे उपभोक्ताओं को यह पता नहीं चल पा रहा कि मिठाइयां कितने दिन पहले तैयार की गई हैं। शहर के लक्कड़ बाजार, राम बाजार, पुराने बस अड्डे सहित उपनगरों में भी मिठाइयां बिना एक्सपायरी डेट के ही बिक रही हैं।
बाजार में लागू करवाएंगे व्यवस्था : एडीएम
एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज शर्मा ने कहा कि बाजार में मिठाइयों की सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। एक्सपायरी डेट लगाने के भी आदेश दिए गए हैं, जिन्हें अब सख्ती से लागू करवाया जाएगा। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग को सख्त निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
खुले रखीं मिठाइयां, कपड़े से नहीं ढका
कई दुकानदारों ने मिठाइयों को काउंटर पर खुला सजा कर रखा है। इन्हें कपड़े से ढका तक नहीं गया है। इससे धूल या मक्खी-मच्छर के संपर्क में आने का खतरा बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों की खपत अधिक है, इसलिए बासी मिठाइयां नहीं रहतीं।
विज्ञापन

पहले भी लागू हो चुकी है व्यवस्था
जिला प्रशासन इससे पहले भी यह व्यवस्था लागू कर चुका है। कुछ वर्ष पूर्व त्योहारी सीजन के दौरान शहर की मिठाई दुकानों में एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य किया गया था। लोगों का कहना है कि मिठाइयों के जो सैंपल फिलहाल भरे जा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट भी जल्द सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बाजार में बिक रही मिठाइयां मानक के अनुरूप हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें