मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की हुई है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने बरसात से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठा लिए हैं। जिला में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है,जो रेणुका जी में रहेगी ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत जवानों को बचाव कार्य में लगाया जा सके। इसके अलावा बरसात से नदी-नालों में बढऩे वाले जलस्तर को लेकर पेशेवर गोताखोरों की तैनाती को लेकर निर्देश दिए जाएंगे। -सुमित खिमटा, उपायुक्त सिरमौर