फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट घटे, अब इतने में मिलेगा गैस सिलेंडर

Wed, 03 Dec 2014 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित डीबीटीएल योजना से लिंक हो चुके घरेलू उपभोक्ताओं को दिसंबर महीने में 854 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। नवंबर महीने के मुकाबले इस बार उपभोक्ताओं को 114 रुपये कम चुकाने होंगे। 367.65 रुपये की सब्सिडी उपभोक्ताओं के बैंक खातों में लौटाई जाएगी। योजना से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को 14 फरवरी तक 485 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। पचास रुपये का होम डिलीवरी का भाड़ा गैस सिलेंडरों में जोड़ा गया है।
विज्ञापन


31 मार्च तक 12 सिलेंडरों के कोटे पर सब्सिडी दी जाएगी। 13वें सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि नहीं लौटाई जाएगी। गैस सिलेंडरों की सप्लाई के साथ आने वाली पर्ची पर इसका पूरा उल्लेख किया है। पर्ची में कितनी राशि लौटाई जाएगी, सब्सिडी कोटे के कितने सिलेंडर प्रयोग किए हैं का पूरा ब्योरा दिया गया है। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसियों से इसकी जानकारी ले सकते हैं।

14 फरवरी तक आधार कार्ड नहीं बनवाने वाले उपभोक्ताओं को सरकार ने मई महीने तक सब्सिडी वापस लेने का आखिरी मौका भी दिया है। शर्त रखी है कि अगर बाजार भाव पर गैस सिलेंडर खरीदने वाला उपभोक्ता मई महीने तक आधार कार्ड बनवा लेता है और गैस एजेंसी में लिकेंज करवा लेता है उसे भी सिलेंडर की सब्सिडी लौटा दी जाएगी। मई की सब्सिडी का जुलाई में लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


गैस एजेंसी में संपर्क करें उपभोक्ता
15 नवंबर के बाद गैस सप्लाई लेने वाले उपभोक्ताओं को संशोधित डीबीटीएल योजना के तहत बैंक खातों में केंद्र सरकार 481 रुपये की सब्सिडी राशि लौटाएगी। नवंबर में उपभोक्ताओं को 968 रुपये में शिमला में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी मिली है। संशोधित डीबीटीएल योजना से जुड़ने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा। एजेंसी में बैंक अकाउंट नंबर और आधार कार्ड नंबर देना होगा।

जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें फरवरी तक मोहलत दी है। डीसी दफ्तर के परिसर में एडीएम लॉ एंड आर्डर के आफिस के पास आधारकार्ड काउंटर खोला है। सुबह दस से शाम पांच बजे तक यहां आधार कार्ड बनेंगे। आधार कार्ड काउंटर पर ही फार्म निशुल्क मिलेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें