हिमाचल प्रदेश में दसवीं कक्षा के 97.26 फीसदी और बारहवीं कक्षा के 94.53 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में हिमाचल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन हरियाणा से बेहतर रहा है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सोमवार को घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में भी हिमाचल प्रदेश की बेटियां आगे रहीं। छात्रों के मुकाबले छात्राओं की पास प्रतिशतता अधिक रही है। हिमाचल प्रदेश में दसवीं कक्षा के 97.26 फीसदी और बारहवीं कक्षा के 94.53 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में हिमाचल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन हरियाणा से बेहतर रहा है। दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 16,791 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन
इनमें 9,366 छात्र और 7,425 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा में कुल 16,757 विद्यार्थी बैठे। इनमें 9344 छात्र और 7413 छात्राएं शामिल रहीं। कुल पास हुए 16,298 विद्यार्थियों में 9035 छात्र और 7263 छात्राएं रहीं। दसवीं कक्षा का कुल परिणाम 97.26 फीसदी रहा। इनमें 97.98 फीसदी छात्राएं और 96.69 फीसदी छात्र पास हुए। दसवीं कक्षा की हरियाणा में पास प्रतिशतता 91.65 फीसदी रही। हरियाणा में 89.60 फीसदी छात्र और 94.60 फीसदी छात्राएं पास हुईं।
उधर, बारहवीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल में पास प्रतिशतता 94.53 फीसदी रही। जबकि हरियाणा में परिणाम प्रतिशतता 89.94 फीसदी रही। हिमाचल में बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 10,576 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जबकि 10,533 परीक्षा में शामिल हुए। प्रदेश में 5718 छात्रों और 4815 छात्राओं ने परीक्षा दी। कुल 9957 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए। इनमें 5315 छात्र और 4642 छात्राएं पास हुईं। बारहवीं कक्षा में 96.41 फीसदी छात्राएं और 92.95 फीसदी छात्र पास हुए।