फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama News: रूटीन चेकअप कराने एम्स पहुंचे दलाई लामा, दो दिन बाद धर्मशाला लौटेंगे

Sun, 08 Oct 2023 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

दलाई लामा के निजी सचिव सेटन शामदुप ने बताया कि धर्मगुरु पूरी तरह स्वस्थ हैं। दो दिन और स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद धर्मशाला लौटेंगे।
विज्ञापन
दलाई लामा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने  निजी विशेषज्ञ चिकित्सकों के कहने पर रविवार को दिल्ली स्थित एम्स में अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान वह स्वस्थ पाए गए। रविवार सुबह धर्मगुरु गगल हवाईअड्डा से दिल्ली रवाना हुए। उनके एक्स-रे के अलावा कुछ अन्य टेस्ट किए गए हैं। अभी दलाई लामा दिल्ली में एक होटल में रुके हैं। दो दिन तक स्वास्थ्य जांच करवाकर धर्मशाला लौटेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि 2 से 4 अक्तूबर तक मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में उन्होंने ताइवान के अनुयायियों के अनुरोध पर तीन दिन प्रवंचन देना था, लेकिन सर्दी और जुकाम होने पर पहले दो दिन प्रवचन नहीं दिए। 4 अक्तूबर को उन्होंने प्रवचन दिए थे। उधर, दलाई लामा के निजी सचिव सेटन शामदुप ने बताया कि धर्मगुरु पूरी तरह स्वस्थ हैं। दो दिन और स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद धर्मशाला लौटेंगे।


दलाई लामा ने स्थगित किया सिक्किम का 5 दिवसीय दौरा
सिक्किम में आई बाढ़ और राहत कार्यों को ध्यान में देखते हुए तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का 10 से 14 अक्तूबर तक का पांच दिवसीय दौरा स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर दलाई लामा कार्यालय से जारी हुए बयान में बताया गया है कि अभी सिक्किम में बाढ़ के कारण हालात ठीक नहीं हैं। सिक्किम राज्य की सारी शासन-प्रशासन व्यवस्था अभी राहत कार्यों में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ऐसे हालातों को देखते हुए धर्मगुरु ने सिक्किम का दौरा स्थगित कर दिया है और कहा कि उनकी प्रार्थनाएं सिक्किम के लोगों और राज्य के साथ हैं। बता दें कि सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण कई जानें गई हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें