फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता: अंडर-14 में तमिलनाडु और हिमाचल अव्वल, 38 टीमों के 185 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Sun, 08 Oct 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

कैरम प्रतियोगिताओं के अंडर-14 लड़कों के वर्ग में दक्षिण क्षेत्र तमिलनाडु ने पहला, उत्तर पूर्व क्षेत्र बिहार झारखंड ने दूसरा, उत्तर क्षेत्र हिमाचल ने तीसरा स्थान पाया। 
विज्ञापन
विजेता टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से हिम रश्मि परिसर विकासनगर में 34वीं राष्ट्रीय स्तरीय कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई। रविवार को समापन समारोह में विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पूर्व भारतीय एथलीट (अर्जुन अवॉर्डी) सुमन रावत ने शिरकत की।

विज्ञापन


देशभर की 38 टीमों के 166 खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। तीन दिन तक 68 मैच खेले गए। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह-संगठन मंत्री यतींद्र कुमार मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में हिमाचल शिक्षा समिति और प्रतियोगिता के आयोजक विद्यालय को बधाई दी।

इस अवसर पर खेल परिषद के उपाध्यक्ष रघुनाथ साहू, उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख रमेश बमोत्रा, हिमाचल शिक्षा समिति के महामंत्री दिलेराम चौहान, हिमाचल प्रांत के संगठन मंत्री ज्ञान सिंह, प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य दिलीप ठाकुर, स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष कुशल शर्मा और खेल संयोजक गणपत वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अंडर-14 में तमिलनाडु और हिमाचल अव्वल
कैरम प्रतियोगिताओं के अंडर-14 लड़कों के वर्ग में दक्षिण क्षेत्र तमिलनाडु ने पहला, उत्तर पूर्व क्षेत्र बिहार झारखंड ने दूसरा, उत्तर क्षेत्र हिमाचल ने तीसरा स्थान पाया। वहीं गर्ल्स में उत्तर क्षेत्र हिमाचल प्रदेश ने पहला, राजस्थान क्षेत्र ने दूसरा, उत्तर पूर्व क्षेत्र बिहार झारखंड ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 लड़कों के वर्ग में दक्षिण क्षेत्र तमिलनाडु ने पहला, उत्तर क्षेत्र हिमाचल प्रदेश ने दूसरा, मध्य क्षेत्र छत्तीसगढ़ ने तीसरा, गर्ल्स में उत्तर क्षेत्र हिमाचल एसवीएम विवेक आनंद परिसर शिमला ने पहला, दक्षिण क्षेत्र तमिलनाडु ने दूसरा, राजस्थान क्षेत्र ने तीसरा, अंडर-19 वर्ग में उत्तर क्षेत्र हिमाचल एसवीएम विवेकानंद परिसर ने पहला, एनडी-मध्य क्षेत्र ने दूसरा, दक्षिण क्षेत्र तमिलनाडु ने तीसरा, लड़कियों के वर्ग में दक्षिण क्षेत्र तमिलनाडु न पहला, उत्तर पुराक्षेत्र बिहार ने दूसरा और उत्तर क्षेत्र हरिनगर दिल्ली ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अनुशासन, गीता और वंदना प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र हिमाचल प्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें