फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दलाईलामा के सभी कार्यक्रम रद्द, किसी से नहीं मिलेंगे

Sat, 01 Feb 2020 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
दलाई लामा (फाइल)
विज्ञापन

चीन समेत दुनिया भर में जानलेवा कोरोना वायरस से हो रही मौतों के बाद अब बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा किसी से नहीं मिलेंगे। दलाईलामा दफ्तर ने एहतियात के तौर पर धर्मगुरु के सभी आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसकी सूचना एक पत्र जारी करके कर दी है। धर्मगुरु के कार्यक्रमों पर रोक कब तक रहेगी, दलाईलामा दफ्तर ने अभी तक इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इसके बाद दलाईलामा मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास पर लंबे समय के लिए मेडिटेशन पर चले गए हैं। दलाईलामा से मिलने की अब किसी भी व्यक्ति को इजाजत नहीं होगी। 

विज्ञापन


जारी पत्र के अनुसार धर्मगुरु दलाईलामा अब कोई भी पब्लिक मीटिंग और मुलाकात नहीं करेंगे। दलाईलामा कुछ दिन पहले ही दूसरे राज्यों के दौरे से मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास पर लौटे हैं। दलाईलामा दफ्तर के निजी सचिव तेंजिन टाकला ने धर्मगुरु के सभी कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के फैलने के चलते एहतियातन तौर पर यह कदम उठाया गया है।

टाकला ने कहा कि हालात देखकर ही उनसे मिलने का निर्णय लिया जाएगा। दलाईलामा दफ्तर में अब आम लोगों की ओर से दलाईलामा से मिलने और उनकी टीचिंग सुनने के लिए आ रहे अनुरोध स्वीकार करना बंद कर दिए गए हैं। चीन से आने वाले अनुयायियों से मिलने का नियमित शेड्यूल स्थगित कर दिया गया है। दलाईलामा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अपने अनुयायियों को टीचिंग देने के साथ जनता से मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें