फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में गैस और तेल की खोज के लिए खुदाई शुरू

Sat, 01 Feb 2020 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नूरपुर क्षेत्र में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के भंडार होने की संभावना को खंगालने के लिए भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी ओएनजीसी ने खुदाई प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल के जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर की पंचायत आगार, चरुड़ी और पंजाहड़ा में कंपनी की ओर से ड्रिलिंग मशीन से 22 से 25 मीटर तक की खुदाई करके भंडार होने की स्थिति को खंगाला जा रहा है। इस सारे कार्य को जिओ फोन के माध्यम से जानकारी जुटाने के लिए जीपीएस से जोड़ा गया है।

विज्ञापन


खुदाई के दौरान जमीन की तरंगों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है और नेचुरल गैस तथा कच्चे तेल के सर्वेक्षण प्रक्रिया की सारी जानकारी एकत्रित करके ओएनजीसी को मुहैया करवाई जा रही है। इस संदर्भ में ओएनजीसी टीम के अधिकारियों ने अनौपचारिक बातचीत में बताया कि अभी कंपनी की ओर से क्षेत्र में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की संभावनाओं को लेकर सर्वे किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही विस्तृत खुदाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें