फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: साइबर अपराधी सक्रिय, मल्टी नेशनल कंपनियों के ठगी के लिए भेजे जा रहे फर्जी लिंक

Mon, 14 Oct 2024 12:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शातिर लोगों को बंपर ऑफर्स का लालच देकर जाल में फंसा रहे हैं। साइबर पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के चलते साइबर अपराधी सक्रिय हैं। शातिर लोगों को बंपर ऑफर्स का लालच देकर जाल में फंसा रहे हैं। साइबर पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन शॉपिग करने के लिए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। साइबर शातिर फर्जी मल्टी नेशनल कंपनियों के नाम की फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स तैयार कर लोगों को कई तरह के आकर्षक प्रलोभन दे रहे हैं।

विज्ञापन


इसके तहत फेक लिंक, व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम और अन्य माध्यमों से भेजे रहे हैं। वे छूट के ऑफर तक दे रहे हैं। इसके साथ ही बैंकों के नाम से भी महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के  लिए शून्य ब्याज दर पर कर्ज देने के ऑफर दिए जा रहे हैं। साइबर पुलिस ने इसको लेकर लोगों को अलर्ट किया है। डीआईडी मोहित चावला ने जनता से अपील की कि आधिकारिक वेबसाइट्स से शॉपिंग करें। व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर भेजे लिंक को क्लिक न करें। ब्यूरोया फाइल को इंस्टॉल करने से बचें। ऑनलाइन शॉपिंग में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें