फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव में अभी बैठा ही था और तभी हुआ ये हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाव में बैठकर गोबिंदसागर झील में उतरा युवक नाव के साथ डूब गया। हादसा लठियाणी घाट के पास हुआ है। डूबे युवक और नाव का कहीं पता नहीं चल सका है। युवक अपने दोस्तों के साथ लठियाणी घाट पर मौज- मस्ती करने आया हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान युवक घाट पर बंधी एक नाव में सवार हो गया। कुछ ही दूरी पर नाव में पानी भर गया और यह डूब गई। इधर, युवक को ढूंढने के लिए प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाया है। प्रशासन के कुछ अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पिकनिक मनाने आया था

25 वर्षीय प्रवीण शर्मा उर्फ सन्नी पुत्र सतीश कुमार निवासी दरकोटी, बड़सर (हमीरपुर) बुधवार को अपने आठ दोस्तों के साथ गोबिंदसागर झील पर पिकनिक मनाने आया हुआ था। झील पर पहुंचते ही प्रवीण ने किनारे पर बंधी नाव को खोला और इसके बीच अकेला बैठ गया तथा नाव को चलाने लगा।

नाव अभी दस मीटर की दूर ही गई थी कि इसमें अचानक पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव युवक सहित झील में डूब गई। जब तक प्रवीण के दोस्त कुछ समझ पाते। काफी देर हो चुकी थी।

बंगाणा पुलिस प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने झील में युवक की काफी तलाश की है। कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। गोताखोरों को मदद के लिए बुलाया गया है। बंगाणा के एसडीएम मनोहर लाल यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

कार खाई गिरी, एक की मौत

मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक आल्टो कार रोहड़ू से नरैण की ओर जा रही थी कि समरकोट के समीप जंगला में गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पचास फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में रामपुर तहसील के शरण गांव निवासी जय सिंह पुत्र सुंदर सिंह सवार था। आल्टो कार से आगे एक मारुति थी।

मारुति कार में सवार कृष्ण सिंह ने आल्टो कार को गिरते हुए देखा तथा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना में जय सिंह मौके की मौके पर ही मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने बताया कि गाड़ी में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें