पांवटा साहिब थाना प्रभारी की टीम ने चूरा पोस्त समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम गंगुवाला में टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान आरोपी से 18.968 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार एसएचओ पांवटा संजय शर्मा को गंगुवाला के आसपास अवैध नशे की तस्करी की शिकायत मिल रही थी।
जिसके बाद एक टीम गठित कर दी गई। टीम में मुख्य आरक्षी रुपेन्द्र व एचएचसी संदीप आदि शामिल थे। टीम ने मंगलवार को ग्राम गंगूवाला के समीप छापा मारा। इस दौरान गंगुवाला निवासी आरोपी प्रदीप कुमार (20) पुत्र सुरेन्द्र कुमार से 18.968 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जांच टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गंगूवाला क्षेत्र से प्रदीप कुमार से चूरा पोस्त की खेप पकड़ी गई है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।