फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को पोल से बांध बेटी को पीटा

Fri, 13 Nov 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/ पांवटा (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर जिले के कोलर गांव की एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि पहले आठ लोगों ने मिलकर उसे पीटा फिर पोल पर बांध दिया और उसकी बेटी से भी मारपीट की। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना पांवटा साहिब में तेजो देवी निवासी कोलर ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 11 नवंबर को शाम 7 बजे रात जब वह अपने बेटे विशाल के साथ ख्वाजा की दरगाह में माथा टेकने जा रही थी तो इसके पड़ोसी यशपाल, अरविंद कुमार, मुलख राज, रंगील, रणवीर, लीना देवी, तखबीर, मिंटु ने इसका रास्ता रोक कर उसे डंडों से पीटा फिर उसे पोल के बांध दिया।

इसके बाद आरोपियों ने इसकी बेटी के साथ भी मारपीट की। इससे उसे और उसकी बेटी को चोट आई हैं। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने बताया कि महिला की शिकायत पर नामजद आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें