फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने लगाया फंदा, पति-सास गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पाली पंचायत के कुलांदर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायका पक्ष ने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी पति और मृतका की सास नागो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। द्रंग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुनीता (29) की चार साल पहले संजीव कुमार से शादी हुई थी। बीते दिन सुनीता ने दरवाजे को अंदर से बंद कर पंखे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस समेत सुनीता के मायके पक्ष को सूचित किया गया। डीएसपी पधर मदनकांत व पुलिस दल ने मौके का जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा। मायका पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि संजीव उनकी बेटी सुनीता के साथ मारपीट करता था। इसी वजह से सुनीता ने तंग आकर फंदा लगा लिया।

मृतका के चाचा रणजीत ने बताया कि सुनीता का पति उसे तंग करता था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। डीएसपी मदनकांत ने बताया कि घटना स्थल का दौरा किया गया है। मामले में हर तथ्य को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि मृतका के पिता राजिंद्र कुमार की शिकायत पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें