मृतक की फाइल फोटो व घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में सोमवार को युवक की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पार्क में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना बिलग्राम कस्बे के सुभाष पार्क की है। यहां आज सुबह शिवा गुप्ता (28) पुत्र बालेश चंद्र गुप्ता निवासी मोहल्ला सुल्हाड़ा बिलग्राम का शव पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा पड़ा हुआ था। सिर में गोली लगने के कारण शिवा गुप्ता की मौत हुई थी।
पुलिस को युवक के पास से पैन कार्ड और मोबाइल मिला। पुलिस ने ही परिजनों को सूचना दी। शिवा की सदर बाजार में बर्तन की दुकान है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।