फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बाजार में लात घूंसों से मजनूं की धुनाई

Fri, 09 Mar 2018 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक महिला ने नेरवा में सरे बाजार एक मजनूं की धुनाई कर डाली। यह देख लोग भी हक्के-बक्के रह गए। लोगों ने महिला के साहस की सराहना की है।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुराना बस अड्डा नेरवा में बीच सड़क एक महिला ने एक युवक पर एकाएक लात घूंसों की बरसात कर डाली। महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर था। 

Trending Videos
विज्ञापन

कोई भी युवक को छुड़ाने की हिम्मत नहीं कर पाया

कोई भी युवक को छुड़ाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था और न ही लोगों को पिटाई का कारण पता चल रहा था। करीब पांच मिनट की धुनाई के बाद युवक भाग निकला। इसके बाद महिला ने बताया कि वह साथ की पंचायत की रहने वाली है। 

उसे एक युवक हर दिन रात के समय फोन कर आपत्तिजनक बातें करता था। उसने गांव वासियों को जब मोबाइल नंबर बताया तो पता चला कि यह नंबर किसका है। यह युवक किसी व्यक्ति की गाड़ी चलाता है। 

वीरवार को महिला नेरवा आई और किसी ने बता दिया कि बाजार में घूम रहा यही युवक फोन करने वाला है। महिला ने तैश में आकर युवक की धुनाई शुरू कर दी। हालांकि, इस घटना के बाद कई मजनुओं को सबक मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें