बुधवार को बाल कल्याण विभाग द्वारा उक्त सरकारी स्कूल में छात्राओं को इस विषय पर जागरूक किया जा रहा था कि चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा उठी और दौड़ कर प्रधानाचार्या के पास पहुंची। इस दौरान उसने प्रधानाचार्या को आपबीती बताई।
प्रधानाचार्या ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर मामला दर्ज कराया। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की चेयरमैन शकुंतला ढुल ने बताया कि विभाग की तरफ से प्रत्येक महीने 18 कैंप सरकारी स्कूलों में लगाए जाते हैं।
इसी का नतीजा है कि छात्राओं के साथ हो रहे गलत व्यवहार के प्रति वह आवाज उठाने लगे हैं। इससे पहले भी अनेक छात्राओं ने इस तरह के कृत्यों के बारे में अपने परिजनों व स्कूल अध्यापकों को बताया जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराकर आरोपियों को उनके कृत्य की सजा दिलाई गई है।
बता दें कि इससे पहले 4 मार्च को सेक्टर-15 थाना क्षेत्र के थ्री स्टार होटल के बाथरूम में चार वर्षीय नाबालिग के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की थी।
इस बारे में न केवल बच्ची ने अपने परिजनों को बताया बल्कि आरोपी को भी पहचान लिया जिसके चलते उसे पुलिस में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करवाया गया।
21 फरवरी को गांव महचाना में 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसी के सहपाठी ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था जिसका विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की थी।
10 जनवरी को भवानी एन्क्लेव क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की उसके परिचितों ने जबरन शादी करवा दी थी। किशोरी से उसके देवर व ससुर ने छेड़छाड़ की थी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। इस पर उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया।
ये हैं गुड टच
- स्नेह पूर्वक सिर पर हाथ रखना
- स्नेह पूर्वक गाल सहलाना
- एक दूसरे से हाथ मिलाना
- स्नेहपूर्वक अभिभावकों जैसे गले लगाना
ये हैं बैड टच
- किसी भी व्यक्ति द्वारा छाती पर हाथ रखना
- प्राइवेट पार्ट को छूना
- होठों पर चुंबन करना