फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को कुंवारा बताकर कोर्ट में की शादी, पता चलने पर महिला ने पुलिस में दी शिकायत

Sun, 26 Sep 2021 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

महिला चंबा जिले के एक गांव की रहने वाली है। महिला ने बयान दिया है कि उसके साथ राजपुरा के एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर नवंबर 2019 में उसके साथ कोर्ट मैरिज की, जबकि उसकी शादी पहले हो चुकी थी। उसका एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
शादी( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एक महिला ने पति पर शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस थाना चंबा में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। जानकारी के अनुसार महिला चंबा जिले के एक गांव की रहने वाली है। महिला ने बयान दिया है कि उसके साथ राजपुरा के एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर नवंबर 2019 में उसके साथ कोर्ट मैरिज की, जबकि उसकी शादी पहले हो चुकी थी।

विज्ञापन


उसका एक बच्चा भी है। इस बात का पता उसे शादी के बाद लगा। इसके बाद महिला ने अपने पति को पूछा, लेकिन वह अब उसे शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें