फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने जहर खाकर दी जान, सदमे में कांस्टेबल पति फंदे पर लटका

Wed, 15 Apr 2020 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं(बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र की पंचायत करलोटी में पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वहीं, पत्नी की मौत से सदमे के बाद कांस्टेबल पति विजय कुमार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सिपाही विजय कुमार पुलिस उपमंडल कार्यालय घुमारवीं के थाना भराड़ी में कार्यरत था। 

विज्ञापन


आरक्षी विजय कुमार की बीती रात मंगलवार को नाइट ड्यूटी थी। ग्रामीणों के मुताबिक पत्नी सुनीता देवी बुधवार की सुबह गोबर फेंकने के लिए गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिवार और गांव के लोग उसे ढूंढने निकले। ग्रामीणों ने देखा कि वह खेत में लगे गोबर के ढेर के पास बेहोश पड़ी थी। आनन-फानन में परिजन उसे बरठीं स्थित अस्पताल में लाकर भर्ती कराए। जहां, डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। 

उधर सिपाही विजय ड्यूटी समाप्त कर घर पहुंच तो पता चला कि उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है। वह तुरंत बरठीं स्थित अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर विजय कुमार को पता चला कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। इसी दौरान वह अपनी गाड़ी लेकर कहीं निकल गया। जब लोगों को विजय कुमार का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने विजय कुमार के मोबाइल नंबर को ट्रैक किया। तब जाकर उसकी लोकेशन हीरानगर के समीपवर्ती  जंगल में पाई गई।
विज्ञापन


जहां पर विजय कुमार ने शीशम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन रस्सी टूट जाने के कारण शव नीचे गिर गया था। लोग विजय को बरठीं अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करने करवाने के उपरांत शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें