फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां Whatsaap ने जेल पहुंचाए शातिर चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट फोन के व्हट्सएप एप्लीकेशन से उद्योगों में केमिकल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। हालांकि बद्दी बरोटीवाला के इस चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस के प्रयास काबिल-ए-तारीफ है।
विज्ञापन


इसमें मोबाइल के स्मार्ट एप्लीकेशन की भी भूमिका अहम है। पुलिस ने  सरगना समेत पांच लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

हुआ यूं कि चोरी का मुख्य आरोपी संजीव कुमार माल बेचने के लिए जुगाड़ कर रहा था। उसने शहर में व्हट्सएप के माध्यम से कुछ दलालों व खरीदारों को संदेश पहुंचाया। यह संदेश एक से दूसरे फोन पर वायरल होने लगा।

कंपनी मालिक के व्हट्सएप पर पहुंचा मैसेज

घूम फिर कर यह संदेश उस कंपनी मालिक के व्हट्सएप तक भी पहुंच गया। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने जाल बिछाया।

जाल में फंसे जब उक्त व्यक्तियों को माल देने के लिए बुलाया गया तो चारों युवक पुलिस कर्मी से मारूति कार सीएच नंबर 3डी- 8819 में उनके पास पहुंचे।

मिठाई का कारोबारी निकला मास्टर माइंड
एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि 2 फरवरी को किशनपुरा स्थित एएनजी फार्मा कंपनी से करीब साढ़े तीन क्विंटल दवा में इस्तेमाल होने वाला लाखों रुपये का पाउडर चोरी हो गया था।

ग्राहक बनकर गए

पुलिस ने सूचना के मुताबिक जाल बिछाया और एक पुलिस कर्मी को संजीव कुमार के पास ग्राहक बनाकर भेजा जिससे सारे मामले का पर्दाफाश हुआ।

इस रैकेट में हरियाणा के गांव मंढावाला के अभिषेक कुमार (38) व रितेश कुमार (26) के अलावा नूरपुर कांगड़ा के राहुल कुमार (23), मोहन सिंह (26) को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि दो अन्य अभी मामले में फरार चल रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि कंपनी से चोरी होने वाला पाउडर नालागढ़ से पकड़े आरोपियों ने चुराया था। इन आरोपियों का मास्टर माइंड संजीव कुमार सुपुत्र रघुवीर सिंह गांव पपलोह डाकखाना धनवी जिला हमीरपुर जो यहां न्यू नालागढ़ में किराए के मकान पर रहता था, उक्त व्यक्ति में नालागढ़ में ही मिठाई की दुकान चला रखी है।
विज्ञापन

यह किया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पकड़े गए पाउडर में अमैक्सिन 80 किलो कीमत 9 लाख 28 हजार, सलफैक्टम सोडियम पांच किलो कीमत 35 हजार और सेफोटैक्सिन सोडियम 10 किलो कीमत 78 हजार पाई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियाें से बरामद किए गए पाउडर की कुल कीमत साढ़े 10 लाख आंकी जा रही है।

भारी बरामदगी
एसपी बद्दी जी शिवा कुमार ने बताया कि इस वारदात के मेन आरोपी संजीव कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा चार अन्य को उनकी कार सहित पकड़ लिया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों के पास दवाओं में इस्तेमाल होने वाले पाउडर के साथ-साथ भारी मात्रा में लैब में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं जो चोरी के ही हैं।

एसपी ने कहा कि इस मामले में अभी अन्य कई आरोपियों को पकड़ा जाएगा। पकड़े गए पांचों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें