फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क से घर जाने को कहा तो पुलिस कर्मी को जड़ दिया थप्पड़, वर्दी भी फाड़ी

Tue, 24 Mar 2020 04:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन के आदेशों की अनुपालना एवं लोगों को जागरूक करने के मकसद से गश्त पर गई पुलिस पार्टी पर बसदेहड़ा निवासी ने हमला कर दिया। सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे लोगों को जागरूक करने के मकसद से गश्त टीम में मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार, मोहम्मद अनवर व नरेश कुमार नगर परिषद पार्क बसदेहड़ा पहुंचे। यहां लोग टोलियां बनाकर बैठे थे।

विज्ञापन


कुछ युवक बालीवॉल खेल रहे थे। पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें अपने अपने घर जाने को कहा तो ज्यादातर लोग चले गए। लेकिन इस दौरान एक शख्स ने पुलिस कर्मियों का ही विरोध शुरू कर दिया। कहा कि यह हमारा गांव है, तुम कौन होते हो घर भेजने वाले। पुलिस कर्मी उक्त युवक को समझा ही रहे थे कि आरोपी मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार से उलझ पड़ा। इस दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ दिए और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। आरोपी ने पुलिस कर्मी के गले को भी नाखूनों से खरोंच डाला। बचाव करते हुए दूसरे पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस टीम पर हमला करने तथा जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस ने बसदेहड़ा निवासी मनोज उर्फ मौजी पुत्र कमलजीत निवासी वार्ड नंबर छह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ऊना डॉ. के गोकुलचंद्रन का कहना है कि जिला प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन आम जनता की सुरक्षा के लिए ही है। लोगों को पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के बजाय उनका सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें