फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार वसूलने के बाद थमाया नकली वीजा

Tue, 03 Nov 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भवारना (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश जाने की तैयारी कर रहे एक युवक को कंपनी ने चूना लगा दिया। नकली वीजा देकर उससे 70 हजार वसूल लिए। ठगी का ये मामला हिमाचल के कांगड़ा का है। यहां पुलिस थाना भवारना के तहत वीजा बनाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गांव गढ़ जमूला के विपिन से 70 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। गढ़ के विपन कुमार ने भवारना पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि उसने नौकरी की तलाश में मुंबई की एक कंपनी से संपर्क किया था।

कंपनी ने ऑनलाइन फार्म भरवाने के बाद उससे 70 हजार रुपये फीस वसूल कर ली। कुछ दिनों बाद जब विपिन को वीजा के कागजात मिले तो जांच करने के बाद पता चला कि उसे कंपनी ने वीजा के नकली कागजात दे दिए हैं। विपन ने बताया कि उसने इस कंपनी द्वारा दिए गए अकाउंट में 70 हजार रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन


लेकिन, कंपनी ने उससे धोखा कर नकली वीजा दे दिया। विपन ने कहा कि वह नकली वीजा मिलने से वह विदेश भी नहीं जा पाया। एसएचओ राजकुमार ने बताया कि विपन की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें