फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में हिंसा,छात्र का सिर फटा

Thu, 24 Jul 2014 09:29 PM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की राजधानी में स्थित संस्कृत कॉलेज फागली में वीरवार को छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा हो गई। इसमें एबीवीपी के एक कार्यकर्ता के सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्र के सिर में इस चोट की वजह से टांके भी लगे हैं। झगड़ा होने पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया गया। मगर इससे पहले ही मामला शांत हो गया था। कॉलेज प्राचार्य डा. लीलाधर ने माना कि कॉलेज में दोपहर के समय हिंसा हुई है।

उधर,एबीवीपी राज्य सह सचिव नवनीत कौशल और फागली कालेज इकाई अध्यक्ष दुष्यंत का आरोप है कि एसएफआई के गुंडा तत्वों ने अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं के साथ आ कर मारपीट करना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ता अमन को चोटें आई हैं। इस पर संगठन की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। चोटिल हुए छात्र का देर शाम तक मेडिकल करवाया जा चुका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें