फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लाइसेंस मामले में पूर्व एमवीआई गिरफ्तार

Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
फर्जी लाइसेंस और आरसी बनाने के हाई प्रोफाइल रैकेट में विजिलेंस ने पूर्व एमवीआई को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
देवभूमि कुल्लू में फर्जी लाइसेंस और आरसी बनाने के हाई प्रोफाइल रैकेट में विजिलेंस ने कुल्लू के पूर्व एमवीआई को गिरफ्तार किया है। मामले में आरटीओ ऑफिस कुल्लू के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आने पर विजिलेंस ने कुल्लू में दो माह पहले तक बतौर एमवीआई कार्यरत रहे प्रदीप कुमार को सोमवार रात गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने दलाल से बरामद फर्जी लाइसेंस और आरसी के दस्तख का मिलान किया तो वे एमवीआई के असली दस्तखत पाए गए। हालांकि, विजिलेंस कई दिन से इस केस की छानबीन में जुटी थी। मामले का खुलासा होने के पहले ही दिन से एमवीआई विजिलेंस की राडार पर थे।

लेकिन पुख्ता सुबूत हाथ लगते ही विजिलेंस ने आरोपी एमवीआई प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस गोरखधंधे में आरटीओ ऑफिस के कुछ और लोगों के नाम भी संदिग्धों की सूची में हैं। विजिलेंस इनकी गतिविधियों पर भी पैनी नजर बनाए हुए है। विजिलेंस के कुल्लू में तैनात एएसपी एनके शर्मा ने फर्जी लाइसेंस व आरसी मामले में कुल्लू के पूर्व एमवीआई की गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


ये है मामला
करीब डेढ़ माह पहले विजिलेंस ने भुंतर से एक दलाल को फर्जी लाइसेंस और आरसी के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसने विजिलेंस के सामने कई चौंकाने वाले राज खोले, जिस पर विजिलेंस के राडार पर कई अधिकारी व कर्मचारी थे। इसी बीच सोमवार रात विजिलेंस ने दूसरी गिरफ्तारी की। बताया जा रहा है कि मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें